उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, दुर्घटनाओं की रोकथाम पर जोर

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, दुर्घटनाओं की रोकथाम पर जोर

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक औरैया की अध्यक्षता में गुरुवार को मानस सभागार, कलेक्ट्रेट औरैया में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए सड़क दुर्घटनाओं एवं जनहानि में कमी लाने के लिए प्रभावी कदम उठाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स की स्थिति की समीक्षा की तथा उनके शीघ्र सुधार के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए।

उन्होंने सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए सड़क संकेतकों, चेतावनी बोर्डों, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। साथ ही दुर्घटना संभावित स्थलों पर विशेष निगरानी रखने और आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने पर बल दिया।

बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की। इस अवसर पर संबंधित विभागों के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button