उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

मोहर्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस ने किया रूट मार्च, ताजियादारों से की वार्ता

मोहर्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस ने किया रूट मार्च, ताजियादारों से की वार्ता

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया,। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक औरैया, अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी नगर ने थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र में ताजियादारों से संवाद स्थापित कर जुलूसों एवं ताजियों के निर्धारित मार्गों का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने जुलूस मार्गों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया तथा ताजियादारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पर्व के दौरान शांति, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के संबंध में भी चर्चा की गई।

पुलिस अधिकारियों ने भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच की। साथ ही आमजन से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया।

निरीक्षण एवं गश्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली औरैया सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button