उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

संभावित बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं से बचाव को लेकर राहत चौपाल आयोजित

संभावित बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं से बचाव को लेकर राहत चौपाल आयोजित

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया,। संभावित बाढ़, अतिवृष्टि एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान जनहानि और पशुहानि को न्यूनतम करने के उद्देश्य से तहसील अजीतमल के ग्राम जुहीखा में जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में राहत चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को आपदा प्रबंधन और बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

राहत चौपाल के साथ ही 8वीं वाहिनी एनडीआरएफ, गाजियाबाद की टीम द्वारा आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषय पर कम्यूनिटी अवेयरनेस प्रोग्राम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनडीआरएफ के सब-इंस्पेक्टर रूपेश कुमार एवं उनकी टीम ने ग्रामीणों को बाढ़ सहित विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी।

एनडीआरएफ टीम ने ग्रामीणों को आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित निकासी, प्राथमिक बचाव तकनीकों तथा जान-माल की सुरक्षा के लिए अपनाए जाने वाले उपायों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। साथ ही बताया गया कि आपदा की स्थिति में स्वयं को सुरक्षित रखते हुए अन्य लोगों की प्रभावी ढंग से सहायता कैसे की जा सकती है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता करते हुए आपदा प्रबंधन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। प्रशासन और एनडीआरएफ के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आपदाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समुदाय को हर परिस्थिति के लिए तैयार करना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button