बिहारप्रशासनसीतामढ़ी

मुहर्रम को लेकर सीतामढ़ी पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मुहर्रम को लेकर सीतामढ़ी पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार

सीतामढ़ी: मुहर्रम पर्व के मद्देनजर जिले में शांति, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीतामढ़ी पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में ताजिया जुलूस के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

पुलिस प्रशासन के अनुसार, जिले के सभी संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों, प्रमुख मार्गों, जुलूस मार्गों तथा महत्वपूर्ण चौक-चौराहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा वरीय पुलिस अधिकारी लगातार गश्त, क्षेत्र भ्रमण और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। अफवाह फैलाने, भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने तथा सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करने वाले लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

सीतामढ़ी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें, सोशल मीडिया का जिम्मेदारी एवं संयम के साथ उपयोग करें, ताजिया जुलूस के दौरान प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।

पुलिस प्रशासन ने कहा है कि मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button