
सीतामढ़ी में अपराध नियंत्रण को लेकर सघन वाहन जांच अभियान
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत पुलिस टीम विभिन्न प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की जांच कर रही है। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं अपराधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि जिले में अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। आमजन से भी अपील की गई है कि वे जांच अभियान में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।



