प्रशासनपूणेमहाराष्ट्र

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सारथी मुख्यालय का किया दौरा

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सारथी मुख्यालय का किया दौरा

शासन को भेजे गए प्रस्तावों को मंजूरी देने का दिया आश्वासन 

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: पुणे महाराष्ट्र 

पुणे, :महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को छत्रपति शाहू महाराज अनुसंधान, प्रशिक्षण एवं मानव विकास संस्थान (सारथी) के मुख्यालय का दौरा कर संस्थान की विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शासन के समक्ष प्रस्तुत किए गए प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की जाएगी।

दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटील, महापौर मंजुषा नागपुरे, शिक्षा आयुक्त सचिंद्र प्रतापसिंह, पुणे महानगरपालिका आयुक्त नवलकिशोर राम, पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार, नियोजन विभाग की सचिव शैला ए., विभागीय आयुक्त शीतल तेली उगले, जिलाधिकारी जितेंद्र डूडी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजानन पाटील, सारथी के अध्यक्ष अजित निंबाळकर तथा प्रबंध निदेशक महेश पाटील सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने संस्थान परिसर में स्थापित छत्रपति शाहू महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सारथी के प्रबंध निदेशक महेश पाटील ने संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं उपक्रमों की प्रस्तुति के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button