
मुहर्रम को लेकर सीतामढ़ी पुलिस अलर्ट, अधिकारियों-कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान :सीतामढ़ी, बिहार
मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की ब्रीफिंग की गई।
ब्रीफिंग के दौरान ताजिया जुलूस के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संचालन, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, सतत गश्ती तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी सजगता, अनुशासन और आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया। साथ ही आम नागरिकों से भी मुहर्रम पर्व के दौरान प्रशासन का सहयोग करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।



