उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

सड़क हादसों पर अंकुश के लिए प्रशासन सख्त, शून्य जनहानि का लक्ष्य

सड़क हादसों पर अंकुश के लिए प्रशासन सख्त, शून्य जनहानि का लक्ष्य

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश

औरैया, । सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और जनहानि को कम करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बृजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की। बैठक में यातायात व्यवस्था, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और सुरक्षा उपायों की समीक्षा की गई।

 

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा को जन आंदोलन बनाया जाए। इसके लिए जनपद के विद्यालयों में सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यशालाएं और प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएं। छात्रों को प्रार्थना सभा के दौरान यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया जाए।

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुर्घटना बाहुल्य स्थानों का निरीक्षण कर वहां चेतावनी संकेतक, रिफ्लेक्टर, रबर स्ट्रिप आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही अंडरपास क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर बनवाकर तेज रफ्तार से होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जाए।

 

बैठक में विद्यालयों में संचालित बसों की फिटनेस जांच, चालक व परिचालकों के स्वास्थ्य परीक्षण तथा सरकारी कार्यालयों के वाहन चालकों की जांच कराने के निर्देश भी दिए गए। ओवरस्पीडिंग और अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान तेज करने को कहा गया।

 

राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड पर खराब प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त कराने तथा अवैध कटों को बंद कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि सभी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से पालन करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

 

बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अविनाश चंद्र मौर्य, क्षेत्राधिकारी यातायात सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button