उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

मोहर्रम को लेकर औरैया पुलिस अलर्ट, एसपी ने किया पैदल गश्त और फ्लैग मार्च

मोहर्रम को लेकर औरैया पुलिस अलर्ट, एसपी ने किया पैदल गश्त और फ्लैग मार्च

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से औरैया पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है। पुलिस अधीक्षक औरैया एवं अपर पुलिस अधीक्षक औरैया ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त एवं फ्लैग मार्च किया।

 

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने प्रमुख चौराहों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आमजन में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाए रखने का संदेश दिया गया।

 

पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली औरैया में स्थापित एकीकृत कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था देखी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को त्यौहार के दौरान सतर्क रहने, शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 

पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार गश्त एवं निगरानी की जा रही है, जिससे मोहर्रम के दौरान जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button