इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

न्यायालय परिसर की दुकानों व वाहन स्टैंड की नीलामी 30 जून को होगी

न्यायालय परिसर की दुकानों व वाहन स्टैंड की नीलामी 30 जून को होगी

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा‌: अध्यक्ष नीलामी समिति एवं अपर जिला जज कोर्ट संख्या-12 अशोक कुमार दुबे-॥ ने बताया कि दस न्यायालय कक्ष भवन परिसर में स्थित पान का खोखा, लाई-चना स्टॉल, अस्थायी फोटोस्टेट दुकान, साइकिल/दोपहिया वाहन स्टैंड तथा हलवाई की दुकान का ठेका वित्तीय वर्ष 2026-27 (1 जुलाई 2026 से 31 मार्च 2027 तक) के लिए 30 जून 2026 को अपराह्न 1 बजे सभागार में खुली नीलामी के माध्यम से दिया जाएगा।

 

नीलामी में भाग लेने वाले इच्छुक व्यक्तियों को पान का खोखा एवं लाई-चना स्टॉल के लिए ₹2,000 तथा फोटोस्टेट दुकान, साइकिल/दोपहिया वाहन स्टैंड एवं हलवाई की दुकान के लिए ₹10,000 की सुरक्षा धनराशि नकद जमा करनी होगी। सभी बोलीदाताओं को 30 जून को दोपहर 12 बजे तक जमानत राशि जमा करानी होगी, जो नीलामी समाप्त होने पर नियमानुसार वापस कर दी जाएगी।

 

अधिकतम बोली लगाने वाले को नीलामी के तुरंत बाद कुल बोली राशि का 50 प्रतिशत जमा करना अनिवार्य होगा। नीलामी स्वीकार या निरस्त करने का अंतिम अधिकार माननीय जिला जज, इटावा के पास सुरक्षित रहेगा।

 

नीलामी में भाग लेने के लिए प्रत्येक आवेदक को ₹100 मूल्य का नीलामी प्रपत्र भरकर स्थायी निवास प्रमाण पत्र अथवा आधार कार्ड की प्रति के साथ नजारत कार्यालय में जमा करना होगा। नीलामी प्रपत्र 30 जून को प्रातः 10 बजे तक नजारत कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। नीलामी की शर्तों की विस्तृत जानकारी केन्द्रीय नाजिर, नजारत जजी, इटावा से प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button