उत्तर प्रदेशइटावाप्रशासन

हज-2027 के इच्छुक आवेदक समय से बनवाएं वैध पासपोर्ट : जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी

हज-2027 के इच्छुक आवेदक समय से बनवाएं वैध पासपोर्ट : जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा:जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी निधि सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति, लखनऊ के निर्देशों के अनुसार हज एवं उमराह मंत्रालय, सऊदी अरब सरकार ने हज-2027 (1448 हिजरी) की प्रारंभिक तैयारियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

 

उन्होंने बताया कि हज-2027 के लिए आधिकारिक घोषणा शीघ्र की जाएगी। आवेदन के लिए केवल मशीन-पठित (Machine Readable) पासपोर्ट ही मान्य होगा, जबकि हस्तलिखित पासपोर्ट स्वीकार नहीं किए जाएंगे। साथ ही, आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पासपोर्ट की वैधता 31 दिसंबर, 2027 तक होना अनिवार्य है।

 

उन्होंने यह भी कहा कि नए पासपोर्ट बनवाते समय आवेदक यह सुनिश्चित करें कि पासपोर्ट में सरनेम/लास्ट नेम का कॉलम खाली न छोड़ा जाए। जिन इच्छुक आवेदकों के पास 31 दिसंबर, 2027 तक वैध पासपोर्ट उपलब्ध नहीं है, वे समय रहते नया पासपोर्ट बनवा लें, ताकि हज-2027 के आवेदन के समय किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button