उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

ग्राम बूढ़ादाना पहुंचकर जिलाधिकारी ने संचालित विकास योजनाओं को देखा व परखा।

ग्राम बूढ़ादाना पहुंचकर जिलाधिकारी ने संचालित विकास योजनाओं को देखा व परखा।

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने ग्राम बूढ़ादाना स्थित प्राचीन शिवालय का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को देखा शिवालय के संबंध में ग्राम प्रधान द्वारा बताया गया कि यह शिवालय अत्यंत प्राचीन है तथा इस शिवालय का व्याख्यान हमारे पूज्य ग्रंथ रामायण में भी मिलता है। जिलाधिकारी ने शिवालय के पास स्थित तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के लिए जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए कि जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण के साथ-साथ पर्यटन को दृष्टिगत रखते हुए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान ने बताया कि इस ग्राम पंचायत में आवश्यकता के अनुसार सीसीटीवी कैमरे लगे हैं जिनकी फीड ग्राम में स्थिति नियंत्रण कक्ष को जाती है और वहां से सभी केंद्र में होने वाली गतिविधियों को देखा जा सकता है। जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत के सभागार का निरीक्षण कर प्रसन्नता व्यक्त की गयी। कि ग्राम प्रधान द्वारा शासन द्वारा प्रदत्त धनराशि का सार्थक सदुपयोग किया गया है।

उक्त के उपरांत जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत स्थित राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वार्ड बॉय द्वारा अवगत कराया गया कि चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक नीतू सेठ अवकाश पर हैं और उनके द्वारा अवकाश मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से लिया गया है इस चिकित्सालय में प्रतिदिन 10 से 12 लोग अपना उपचार कराने आते हैं। उक्त के संबंध में ग्राम प्रधान द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्व में आस-पास के गांवों से प्रतिदिन 60 से 70 व्यक्ति अपना उपचार कराने के लिए चिकित्सालय में आते थे परंतु चिकित्सक की अनुपलब्धता के कारण यह संख्या न्यूनतम हो गयी है जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि उक्त प्रकरण की जांच करते हुए नियमानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें तथा कृत कार्यवाही से अवगत करायें। उक्त के उपरांत जिलाधिकारी द्वारा अपशिष्ट प्रबंधन योजना के अंतर्गत आर आर सी सेन्टर तथा प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का निरीक्षण किया गया। उक्त के संबंध में ग्राम प्रधान द्वारा अवगत कराया गया कि प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट में अपशिष्ट से प्लास्टिक की बोतल आदि निष्क्षेपित कर उसका निस्तारण किया जाता है।

उक्त अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार, ग्राम प्रधान मोहित सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button