उत्तर प्रदेशऔरैयाशिक्षा

जनपद में खुले प्राथमिक विद्यालय जिलाधिकारी ने किया आकस्मिक निरीक्षण, छात्रों के साथ बैठकर खाया मिडडेमील।

जनपद में खुले प्राथमिक विद्यालय जिलाधिकारी ने किया आकस्मिक निरीक्षण, छात्रों के साथ बैठकर खाया मिडडेमील।

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया :  जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूढ़ादाना का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित गतिविधियों की बारीकी से जांच की।

जिलाधिकारी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूढ़ादाना पहुंचकर छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर मिडडेमील खाकर वितरण किये जा रहे खाद्यान्न की जांच की साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं से वार्ता कर विद्यालय में होने वाली शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की जिसमें छात्र- छात्राओं द्वारा बताया गया कि विद्यालय में समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद आदि गतिविधियां आयोजित की जाती है। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य ने बताया कि इस विद्यालय में वर्तमान में 103 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं और वर्तमान में 33 छात्र-छात्राएं उपस्थित हैं इस विद्यालय में 06 गांवों/मजरों से बच्चे आते हैं जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि विद्यालय में नामांकित छात्र- छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए बच्चों के माता-पिता से संपर्क कर उनसे बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजे जाने का अनुरोध करें। क्योंकि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत प्रत्येक बच्चे को शिक्षा पाने का पूर्ण अधिकार है साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत छूटे हुए बच्चों का नामांकन कराना सुनिश्चित करें और कोई भी बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहने पाए।

निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में शासन के निर्देशानुसार सभी समितियां गठित है जिनकी समय-समय पर बैठक करायी जाती है और अभिभावक शिक्षक समन्वय हेतु अभिभावक शिक्षक बैठक का भी समय-समय पर आयोजन किया जाता है। जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय परिसर में स्थित लाइब्रेरी, प्रयोगशाला तथा स्मार्ट क्लास कक्षों का भी निरीक्षण किया गया तथा प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि लाइब्रेरी में छात्र- छात्राओं को समूह बनाकर प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाए। प्रधानाचार्य ने अवगत कराया कि स्मार्ट क्लासों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को पाठ्य- पुस्तकों के अतिरिक्त पठन-पाठन कराया जाता है और विद्यालय के नाम से बनी फेसबुक तथा ट्विटर आईडी पर अपलोड भी किया जाता है। जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक को विद्यालय परिसर में भूमि की उपलब्धता के अनुसार वृक्षारोपण कराए जाने के निर्देश दिए। उक्त अवसर पर प्रधानाध्यापक द्वारा शिक्षक काव्य मंजूषा नामक पुस्तिका भेंट की गयी।

उक्त अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार, इंचार्ज प्रधानाध्यापक निर्मल पाण्डेय, सहायक अध्यापक संदीप गुप्ता, अनुदेशक सूर्यांश प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान मोहित सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button