प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीतामढ़ी में तीन दिवसीय ‘बाल सुरक्षा संवाद अभियान

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीतामढ़ी में तीन दिवसीय ‘बाल सुरक्षा संवाद अभियान’

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सीतामढ़ी पुलिस की मानव तस्करी निरोध इकाई एवं विशेष किशोर पुलिस इकाई द्वारा अदिथी कवच परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में जिले में तीन दिवसीय ‘बाल सुरक्षा संवाद अभियान’ चलाया जा रहा है। यह अभियान 9 से 11 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जा रहा है।

 

अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रमों के दौरान बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा और संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जा रही है।

 

विद्यालयों में आयोजित संवाद कार्यक्रमों में बच्चों को चाइल्ड हेल्पडेस्क से मिलने वाली सहायता एवं सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। इसके साथ ही बच्चों को बाल श्रम, बाल दुर्व्यापार एवं बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों और अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए इनके खिलाफ आवाज उठाने तथा आवश्यकता पड़ने पर संबंधित तंत्र से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

 

अभियान का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें किसी भी प्रकार के शोषण, तस्करी और बाल विवाह जैसी परिस्थितियों से बचाने के लिए जागरूकता एवं संवाद का वातावरण तैयार करना है।

 

सीतामढ़ी पुलिस ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा, उनके अधिकारों एवं संरक्षण के प्रति पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जागरूकता अभियानों के माध्यम से बच्चों और समाज के बीच सुरक्षा संबंधी जानकारी पहुंचाने तथा बाल अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button