स्कूल चलें हम अभियान के द्वितीय चरण में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आज
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज. मऊगंज जिले में स्कूल चलें हम अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत एक जुलाई को स्कूलों में प्रवेशोत्सव एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बालक-बालिका का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करना, विद्यालय छोड़ चुके बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना तथा शिक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम सीएम राइज विद्यालय, मऊगंज में आयोजित किया जाएगा।



