उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

औरैया पुलिस ने चार सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का किया सम्मान, उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना

औरैया पुलिस ने चार सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का किया सम्मान, उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बुधवार को पुलिस लाइन औरैया में सेवानिवृत्त चार पुलिसकर्मियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक एवं प्रतिसार निरीक्षक ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों को फूल-माला पहनाकर, बैग, उपहार एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

 

सम्मानित होने वालों में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस रामशरण, उपनिरीक्षक नेम सिंह, उपनिरीक्षक अब्दुल कदीर तथा मुख्य आरक्षी चालक जगदीश सिंह शामिल रहे। इन सभी ने पुलिस विभाग में लगभग 38 से 41 वर्षों तक अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

 

कार्यक्रम में अधिकारियों ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन एवं दीर्घायु की कामना की। समारोह में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनपद के अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button