
औरैया में राहत चौपाल आयोजित, एनडीआरएफ ने ग्रामीणों को दिया बाढ़ आपदा से बचाव का प्रशिक्षण
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया,। संभावित बाढ़, अतिवृष्टि एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से जनहानि और पशुहानि को न्यूनतम करने के उद्देश्य से तहसील अजीतमल के ग्राम फरिहा में राहत चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अविनाश चंद्र मौर्य ने की।
राहत चौपाल के साथ ही गाजियाबाद की 8वीं वाहिनी एनडीआरएफ की टीम ने ग्राम फरिहा में आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषय पर कम्युनिटी अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को बाढ़ के समय बरती जाने वाली सावधानियों, आपदा के दौरान क्या करें और क्या न करें, इसकी विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी अजीतमल गरिमा सोनकिया, आपदा विशेषज्ञ, ग्राम लेखपाल, ग्राम सचिव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
एनडीआरएफ के सब-इंस्पेक्टर रूपेश कुमार एवं उनकी टीम ने ग्रामीणों को बाढ़ सहित विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के उपाय बताए। टीम ने आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित निकासी, प्राथमिक बचाव तकनीकों तथा जान-माल की सुरक्षा के लिए अपनाए जाने वाले उपायों का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया। साथ ही ग्रामीणों को यह भी बताया गया कि आपदा के समय स्वयं को सुरक्षित रखते हुए अन्य लोगों की प्रभावी सहायता कैसे की जा सकती है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर आपदा प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। प्रशासन और एनडीआरएफ के संयुक्त
