बिहारराज्यसीतामढ़ी

बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने ली ईमानदारी और भ्रष्टाचार उन्मूलन की शपथ

बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने ली ईमानदारी और भ्रष्टाचार उन्मूलन की शपथ

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: सीतामढ़ी बिहार 

बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने समाहरणालय के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सतर्कता शपथ दिलाई।

 

शपथ के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ करने, सभी कार्यों में विधि-सम्मत नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन करने तथा जनहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया। साथ ही भ्रष्टाचार के किसी भी स्वरूप का न समर्थन करने और न ही उसमें किसी प्रकार की भागीदारी निभाने की शपथ भी ली।

 

जिला पदाधिकारी ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी प्रशासन सुशासन की आधारशिला है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जवाबदेही के साथ करने तथा आमजन को बेहतर एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में समाहरणालय के सभी वरीय पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button