प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

तनावमुक्त जीवन के लिए आध्यात्मिक चिंतन एवं राजयोग अपनाएं – कलेक्टर 

तनावमुक्त जीवन के लिए आध्यात्मिक चिंतन एवं राजयोग अपनाएं – कलेक्टर 

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज : वर्तमान समय की व्यस्त जीवनशैली में मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और आत्मचिंतन अत्यंत आवश्यक हैं। राजयोग मेडिटेशन एवं आध्यात्मिक जीवनशैली व्यक्ति को तनावमुक्त, संतुलित एवं प्रभावी जीवन जीने की प्रेरणा देती है। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, उप सेवाकेंद्र मऊगंज द्वारा आयोजित “तनावमुक्त खुशहाल जीवन एवं अध्यात्म से व्यक्तित्व का विकास” विषयक आध्यात्मिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कही। कलेक्टर ने कहा कि प्रतिदिन कुछ समय आत्मचिंतन एवं परमात्मा की स्मृति के लिए निकालने से कार्यक्षमता, निर्णय क्षमता और व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन आता है। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होने चाहिए।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता माउंट आबू से आए बीके राजू भाई ने राजयोग मेडिटेशन, आत्मबोध और सकारात्मक चिंतन के माध्यम से तनावमुक्त एवं खुशहाल जीवन के व्यावहारिक सूत्र बताए। उन्होंने कहा कि स्वयं को शरीर नहीं बल्कि शांत एवं शक्तिशाली आत्मा के रूप में पहचानने से जीवन में स्थायी सुख और शांति का अनुभव होता है। सात्विक भोजन, श्रेष्ठ विचार और परमात्मा की याद मानसिक संतुलन के प्रमुख आधार हैं। ब्रह्माकुमारीज़ रीवा सब ज़ोन के संयोजक बीके प्रकाश भाई ने दुआओं और शुभभावनाओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दूसरों के प्रति सम्मान और सकारात्मक सोच ही जीवन की सबसे बड़ी आध्यात्मिक पूंजी है। डिप्टी कलेक्टर रश्मि चतुर्वेदी ने कहा कि आध्यात्मिकता व्यक्ति को मानसिक रूप से सशक्त बनाकर तनावमुक्त एवं संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देती है।कार्यक्रम में बीके खुशबू दीदी, बीके सुभाष भाई, बीके रानी माता सहित ब्रह्माकुमारीज़ परिवार के सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button