बिहारप्रशासनसीतामढ़ी

सीतामढ़ी में चला विशेष सघन वाहन जांच अभियान, संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की हुई जांच

सीतामढ़ी में चला विशेष सघन वाहन जांच अभियान, संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की हुई जांच

कुणाल किशोर: सीतामढ़ी | प्रतिनिधि

पुलिस महानिदेशक, बिहार के आदेश तथा पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देश पर शनिवार को जिलेभर में विशेष सघन वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों, संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की गहन जांच की।

जांच के दौरान संदिग्ध वाहनों के नंबर प्लेट का सत्यापन किया गया। साथ ही “PRESS” और “POLICE” लिखे वाहनों की भी विशेष रूप से जांच की गई। इसके अलावा संवेदनशील ग्रामीण मार्गों तथा प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भी सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

सीतामढ़ी पुलिस ने आमजन से सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। साथ ही वाहन चालकों से कहा गया है कि वाहन चलाते समय अपने सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button