बिहारप्रशासनसीतामढ़ी

15 जुलाई तक हर हाल में सीएमआर की शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित करें, अन्यथा होगी विधिसम्मत कार्रवाई : जिलाधिकारी

15 जुलाई तक हर हाल में सीएमआर की शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित करें, अन्यथा होगी विधिसम्मत कार्रवाई : जिलाधिकारी

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार 

जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के अंतर्गत धान से संबंधित कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) आपूर्ति एवं रवि विपणन मौसम 2026-27 के अंतर्गत गेहूं अधिप्राप्ति की विस्तृत समीक्षा की गई।

 

समीक्षा के क्रम में पाया गया कि अधिप्राप्त 68,836.15 मीट्रिक टन धान के समतुल्य 47,276.67 मीट्रिक टन सीएमआर के विरुद्ध अब तक 40,605.30 मीट्रिक टन सीएमआर की आपूर्ति राज्य खाद्य निगम, सीतामढ़ी को की जा चुकी है, जो कुल देय सीएमआर का 85.89 प्रतिशत है। अभी लगभग 14 प्रतिशत सीएमआर की आपूर्ति शेष है।

 

जिलाधिकारी ने समितिवार एवं मिलवार समीक्षा करते हुए सभी पैक्स, व्यापार मंडलों एवं राइस मिलरों को निर्देश दिया कि विस्तारित अवधि 15 जुलाई 2026 तक शेष धान की मिलिंग कराकर सीएमआर की शत-प्रतिशत आपूर्ति राज्य खाद्य निगम, सीतामढ़ी को सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्धारित समय-सीमा तक सीएमआर की आपूर्ति नहीं होने पर संबंधित समितियों (पैक्स/व्यापार मंडलों) एवं मिलरों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

 

बैठक में सभी प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों, जिला सहकारिता पदाधिकारी, सीतामढ़ी तथा जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, सीतामढ़ी को भी सख्त निर्देश दिया गया कि समन्वय स्थापित करते हुए शत-प्रतिशत सीएमआर आपूर्ति सुनिश्चित कराएं।

 

बैठक के दौरान रवि विपणन मौसम 2026-27 अंतर्गत गेहूं अधिप्राप्ति की भी समीक्षा की गई। समीक्षा में बताया गया कि जिले में 1 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक 149 किसानों से कुल 571.20 मीट्रिक टन गेहूं की अधिप्राप्ति की गई है। इसके विरुद्ध अब तक 515.50 मीट्रिक टन गेहूं की आपूर्ति राज्य खाद्य निगम, सीतामढ़ी को की जा चुकी है।

 

जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि विस्तारित अवधि 12 जुलाई 2026 तक शेष गेहूं की शत-प्रतिशत आपूर्ति राज्य खाद्य निगम, सीतामढ़ी को सुनिश्चित करते हुए निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button