उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

मिशन शक्ति 5.0 के तहत मुरादगंज में जागरूकता चौपाल, महिलाओं को हेल्पलाइन और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

मिशन शक्ति 5.0 के तहत मुरादगंज में जागरूकता चौपाल, महिलाओं को हेल्पलाइन और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

थाना अजीतमल पुलिस ने महिला सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया,  मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना अजीतमल पुलिस ने शनिवार को कस्बा मुरादगंज में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, सरकारी योजनाओं तथा विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई।

 

पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वीमेन पावर लाइन 1090, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 तथा आपातकालीन सेवा 112 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

 

इस दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी गई। साथ ही महिला संबंधी अपराधों, उनके कानूनी अधिकारों, साइबर ठगी से बचाव और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button