डुमरा SFC गोदाम में अनियमितता पर गोदाम प्रबंधक के निलंबन का निर्देश, सभी एसएफसी गोदामों के मासिक निरीक्षण के भी निर्देश
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: सीतामढ़ी बिहार
जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी, सीतामढ़ी सदर द्वारा डुमरा स्थित SFC गोदाम की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान गोदाम के खाद्यान्न प्रबंधन, रखरखाव में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।
*मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने SFC डुमरा के सहायक गोदाम प्रबंधक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया है एवं उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई हेतु SFC मुख्यालय को निर्देश दिया गया हैं।*
इसके अतिरिक्त अनुमंडल पदाधिकारी सदर, पुपरी एवं बेलसंड, एवं डीएम SFC को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सभी SFC गोदामों का प्रत्येक माह निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान खाद्यान्न के भंडारण, रखरखाव, गुणवत्ता, स्टॉक, उठाव एवं वितरण व्यवस्था की गहन जांच सुनिश्चित की जाएगी।
*साथ ही सभी अनुमंडल पदाधिकारी मासिक अनुश्रवण समिति की बैठक करना सुनिश्चित करेंगे एवं बैठक की कार्यवाही जिला आपूर्ति कार्यालय को समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे।*
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी स्तर पर विभागीय कर्मी, गोदाम प्रबंधक, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, मुख्य/DSD ट्रांसपोर्टर, CMR राइस मिल, अथवा पैक्स की लापरवाही एवं अनिमियता पाए जाने पर उनके विरुद्ध तत्काल नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
*खाद्यान आपूर्ति से संबंधित कोई भी शिकायत अथवा खाद्यान की मात्रा, गुणवत्ता, राशन कार्ड निर्गत करना, मध्यान भोजन, अथवा अन्य किसी भी आपूर्ति विभाग से संबंधित कोई भी शिकायत के लिए आप जिला कंट्रोल रूम नंबर*
*06226-250316 या अनुमंडल पदाधिकारी सीतामढ़ी सदर के मोबाइल नंबर 9473191290, अनुमंडल पदाधिकारी पुपरी के मोबाइल नंबर 9473191292 अनुमंडल पदाधिकारी बेलसंड के मोबाइल नंबर 9473191291, जिला आपूर्ति पदाधिकारी के मोबाइल नंबर 9934778231 या जिला पदाधिकारी, के मोबाइल नंबर 9473191288 पर आप व्हाट्सएप या कॉल के माध्यम से आप शिकायत कर सकते हैं जिसपर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।*



