इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

जीएनएसएस तकनीक से भूमि पैमाइश का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

जीएनएसएस तकनीक से भूमि पैमाइश का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा -जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने तहसील सदर के ग्राम बुलाकीपुर लुहन्ना में अपर जिलाधिकारी महोदय एवं उप जिलाधिकारी सदर के साथ रोवर (भूमि पैमाइश की नवीन जीएनएसएस आधारित तकनीक) के माध्यम से की जा रही पैमाइश का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने रोवर तकनीक से भूमि पैमाइश की संपूर्ण प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए अधिकारियों से इसकी कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से भूमि पैमाइश अधिक सटीक, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जा सकती है, जिससे राजस्व संबंधी विवादों में कमी आएगी तथा आमजन को त्वरित एवं निष्पक्ष सेवाएं प्राप्त होंगी।

जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि रोवर तकनीक का प्रभावी उपयोग करते हुए प्रत्येक पैमाइश निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाए। उन्होंने कहा कि पैमाइश के दौरान संबंधित पक्षों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा अभिलेखों एवं मौके की स्थिति का सावधानीपूर्वक मिलान किया जाए, जिससे किसी प्रकार की त्रुटि या विवाद की संभावना न रहे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में रोवर विशेष पैमाइश अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य तहसीलों में लंबित पैमाइश एवं सीमांकन संबंधी प्रकरणों का त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना है। अभियान के अंतर्गत बड़ी संख्या में लंबित पैमाइश प्रकरणों का निस्तारण आधुनिक डिजी रोवर (GNSS) तकनीक के माध्यम से किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में उपग्रह (Satellite) आधारित तकनीक से प्रत्येक भू-खंड का सटीक जियो-लोकेशन एवं भू-अभिलेख संबंधी डेटा कैप्चर किया जाता है, जिससे पैमाइश अधिक शुद्ध, पारदर्शी और विवादरहित हो सके तथा आमजन को शीघ्र न्याय मिल सके।

उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी बिपिन कुमार, उप जिलाधिकारी सदर विक्रम सिंह राघव सहित राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button