संभागीय सलाहकार समिति की बैठक आज
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण नियम के तहत गठित संभागीय सतर्कता एवं सलाहकार समिति की बैठक 8 जुलाई को आयोजित की जा रही है। बैठक की अध्यक्षता कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह करेंगे। बैठक दोपहर 12 बजे से कमिश्नर कार्यालय सभागार में आरंभ होगी। उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग जेपी यादव ने समिति के सभी सदस्यों से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है
।


