प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

जनसुनवाई के आवेदन पत्रों का सात दिन में करें निराकरण – कलेक्टर 

जनसुनवाई के आवेदन पत्रों का सात दिन में करें निराकरण – कलेक्टर 

कलेक्टर ने आमजनता के आवेदन पत्रों में की जनसुनवाई 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने आमजनता के आवेदन पत्रों में सुनवाई की तथा अधिकारियों को आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पत्रों का सात दिवस में निराकरण करें। समय सीमा में आवेदन पत्र का निराकरण न होने पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। सभी एसडीएम शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा, आम रास्ता बंद करने तथा हैण्डपंपों पर अवैध कब्जे जैसे आवेदनों पर तत्परता से कार्यवाही कराएं। आवेदन पत्रों के निराकरण की जानकारी पोर्टल पर दर्ज कराएं तथा कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। कलेक्टर ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से एसडीएम, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारियों को जनसुनवाई के आवेदनों के संबंध में निर्देश दिए।

 

जनसुनवाई में कलेक्टर के साथ-साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, एसडीएम हुजूर डॉ अनुराग तिवारी, डिप्टी कलेक्टर सुधीर बेक, तहसीलदार हुजूर शहर अनुपम पाण्डेय, तहसीलदार हुजूर ग्रामीण शिवशंकर शुक्ला एवं अन्य अधिकारियों ने भी आवेदनों में सुनवाई की। जनसुनवाई में भागवत प्रसाद मिश्रा निवासी लटियार ने नक्शा तरमीम के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने नायब तहसीलदार जवा को आवेदन के निराकरण के निर्देश दिए। सत्यनारायण दुबे निवासी मनिकवार ने शासकीय जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने तहसीलदार रायपुर कर्चुलियान को मौके पर जाकर कार्यवाही के निर्देश दिए।

 

जनसुनवाई में गायत्री शुक्ला निवासी तिघरा ने जेपी सीमेंट प्लांट से अवैध रूप से निकाले गए कर्मचारियों की कठिनाईयों के निराकरण के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने जिला श्रम पदाधिकारी को प्रकरण में कार्यवाही के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत हटवा के निवासियों ने सड़क के किनारे पानी के भराव को दूर करने के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने एसडीएम सिरमौर को अवैध निर्माण कार्य हटाकर पानी निकासी की व्यवस्था के निर्देश दिए। यज्ञपाल नामदेव निवासी रमकुई ने गांव में जल निकासी के लिए नाली निर्माण का आवेदन दिया। कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी रायपुर कर्चुलियान को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। धीरज सोंधिया निवासी घोघर रीवा ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को अनुकंपा नियुक्ति का प्रकरण तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में उपचार सहायता, मजदूरी भुगतान, भू अर्जन की राशि देने, जमीन के सीमांकन तथा बंटवारा तथा छात्रवृत्ति भुगतान सहित विभिन्न विषयों के आवेदनों में सुनवाई की गई। जनसुनवाई में सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button