
सीतामढ़ी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध पार्किंग व अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध रूप से खड़े वाहनों एवं अतिक्रमण के विरुद्ध परिवहन विभाग और यातायात थाना की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाया।
अभियान के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के चालान किए गए तथा सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुचारु एवं बाधारहित बनाए रखना तथा सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करना है।
जिला पुलिस ने आमजन एवं वाहन चालकों से राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध पार्किंग या अतिक्रमण नहीं करने तथा यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।


