
सीतामढ़ी में सघन वाहन जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:पुणे बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात को सुचारू रखने, अपराध नियंत्रण तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर निगरानी के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस द्वारा विभिन्न चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर रोको-टोको अभियान एवं सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।


