प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

पुलिस टीमों का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पुलिस टीमों का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अंचल निरीक्षक, रीगा द्वारा रीगा, सुप्पी सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ड्यूटी व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया जा रहा है।

 

निरीक्षण के दौरान ओडी ड्यूटी, गश्ती दल और डायल-112 की कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की तत्परता, गश्ती व्यवस्था तथा आपातकालीन सेवा की सक्रियता की भी जांच की गई।

 

इस दौरान पुलिसकर्मियों को सतर्क एवं मुस्तैद रहकर कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा आमजन की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील रहने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button