मध्य प्रदेशरीवा

कर्मचारियों का वेतन 29 सितम्बर तक करें जनरेट

कर्मचारियों का वेतन 29 सितम्बर तक करें जनरेट

रीवा: कोषालय अधिकारी आरडी चौधरी ने समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों से कहा है कि वे रेगुलर, नॉन रेगुलर, अध्यापक संवर्ग, शिक्षाकर्मियों का माह सितम्बर का वेतन 29 सितम्बर तक अनिवार्य रूप से जनरेट कर सबमिट कर दें। जिससे सभी कर्मचारियों का वेतन एक अक्टूबर को शत-प्रतिशत भुगतान किया जा सके। प्रत्येक माह के वेतन भुगतान संबंधी मॉनीटरिंग वित्त विभाग द्वारा की जा रही है। अत: विशेष परिस्थिति के अलावा किसी भी कर्मचारी का वेतन नहीं रोका जाये, अन्यथा विलंब से भुगतान की स्थिति में डीडीओ स्वयं जिम्मेदार होंगे। कोषालय अधिकारी ने कहा है कि एक जुलाई 2021 से 31 दिसम्बर 2022 तक की अवधि में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों का ईएसएस प्रोफाइल तथा एम्पलॉयीज सेल्फ सर्विस से संबंधित डाटा पूरा करें। जिससे सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण निराकरण में आ रही समस्याओं से बचा जा सके। अन्यथा वेतन का भुगतान नहीं किया जायेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी डीडीओ की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button