मध्य प्रदेशरीवा

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने की टीकाकरण कराने की अपील

रीवा :रीवा जिले में 27 सितम्बर को कोरोना वैक्सीन टीकाकरण का महाअभियान चलाया जायेगा। अभियान को सफल बनाने के लिये प्रशासनिक अधिकारी, डॉक्टर्स, समाजसेवी, खिलाड़ी, धर्मगुरू, जनप्रतिनिधि तथा कोरोना वालेण्टियर्स लोगों को टीकाकरण के लिये लगातार जागरूक कर रहे हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्वप्निल वानखेड़े ने कहा है कि हर व्यक्ति टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करे। नि:शुल्क टीकाकरण के इस अवसर का पूरा लाभ उठायें। उन्होंने कहा कि रीवा जिले को पहली डोज के टीकाकरण कराये जाने के लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति की जानी है। अत: 27 सितम्बर को महाअभियान में सभी लोग टीका अवश्य लगवायें। उन्होंने कहा कि दूसरी डोज के पात्र व्यक्ति भी महाअभियान में अपना टीकाकरण करायें। उन्होंने कहा है कि टीकाकरण महाअभियान के दौरान सभी जनपद पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण की आवश्यक व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button