
सीतामढ़ी पुलिस की पहल: महिला हेल्प डेस्क पर शिकायतों का हो रहा त्वरित और गोपनीय निस्तारण
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना परिसरों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली महिला फरियादियों की शिकायतों को पूरी गोपनीयता, संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ सुना जा रहा है। महिलाओं को सुरक्षित एवं सहज वातावरण उपलब्ध कराते हुए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्रत्येक प्राप्त आवेदन पर त्वरित, निष्पक्ष एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य महिलाओं की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कर उन्हें न्याय दिलाना तथा कानून-व्यवस्था के प्रति उनका विश्वास और अधिक मजबूत करना है।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित महिलाओं को शीघ्र न्याय मिल सके।