जिले में अब तक 97.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
रिपोर्ट ;विशाल समाचार
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
रीवा. रीवा जिले में 11 जुलाई को 9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले में एक जून से अब तक 97.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस अवधि में तहसील हुजूर में 119.3 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 103.5 मिलीमीटर, गुढ़ में 209 मिलीमीटर, सिरमौर में 74.2 मिलीमीटर, त्योंथर में 20 मिलीमीटर, सेमरिया में 123 मिलीमीटर, मनगवां में 49 मिलीमीटर तथा तहसील जवा में 84 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। गत वर्ष इसी अवधि में 189.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी
।
