कमिश्नर आज करेंगे नगरीय विकास योजनाओं की समीक्षा
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह 16 जुलाई को सुबह 11 बजे से नगर निगम सभागार रीवा में आयोजित बैठक में नगरीय विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। बैठक में अमृत-2 योजना, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, कायाकल्प योजना, संबल योजना, मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना, स्वच्छ भारत मिशन तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा की जाएगी। बैठक में अमृत हरित महाअभियान, राजस्व वसूली, पीएम स्वनिधि योजना तथा सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की जाएगी। संयुक्त आयुक्त वीरेन्द्र पटेल ने आयुक्त नगर निगम, संयुक्त संचालक नगरीय विकास तथा अन्य संबंधित अधिकारियों से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है
।



