
उप मुख्यमंत्री ने नैकहाई में स्मारक निर्माण का लिया जायजा
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने नैकहाई में शहीदों के स्मारक के जीर्णोद्धार कार्य का जायजा लिया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नैकहाई रीवा ही नहीं पूरे विन्ध्य के लिए शहीदों की शौर्यगाथा का प्रमुखतम स्थान है। यहाँ शहीद हुए वीरों की स्मृति में बनाए गए स्मारकों का जीर्णोद्धार समय सीमा में पूरा कराएं। स्मारक परिसर में पाथवे बनाने, वृक्षारोपण तथा सौन्दर्यीकरण का कार्य तत्काल शुरू कराएं। उप मुख्यमंत्री ने अधीक्षण यंत्री विद्युत मण्डल को निर्माण कार्यों के बीच में आने वाले बिजली के खंभों को शिफ्ट कराने के निर्देश दिए। मौके पर उपस्थित औद्योगिक विकास निगम के क्षेत्रीय संचालक यूके तिवारी तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों ने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी दी।


