उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

अजीतमल पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया जागरूक

अजीतमल पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया जागरूक

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

अजीतमल (औरैया), थाना अजीतमल पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत ग्राम जगतपुर में चौपाल लगाकर महिला सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों—1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (वीमेन पावर हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 तथा 112—की जानकारी विस्तार से दी गई।

 

पुलिस टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह देते हुए साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। साथ ही महिलाओं से संबंधित अपराधों, उनके कानूनी अधिकारों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुलिस द्वारा दिए गए सुरक्षा संबंधी सुझावों को अपनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button