
पुलिस अधीक्षक ने परिहार थाने का किया निरीक्षण, अपराध नियंत्रण व लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी: पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को परिहार थाना का निरीक्षण कर थाना परिसर, अभिलेखों के संधारण, मालखाना, हाजत, आगंतुक पंजी, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीवी व्यवस्था तथा लंबित कांडों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं का भी गहन जायजा लिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मियों को सीसीटीएनएस (CCTNS) के कार्यों को समयबद्ध ढंग से अद्यतन करने, ई-साक्ष्य एवं ई-समन प्रणाली का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने तथा 60/90 दिनों की निर्धारित अवधि में आरोप पत्र समर्पित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, वारंट एवं कुर्की की कार्रवाई में तेजी लाने, रात्रि गश्त और वाहन जांच को सुदृढ़ करने पर जोर दिया।
उन्होंने अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री और तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही अपराधियों पर सतत निगरानी, फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा आमजन के साथ संवेदनशील, सम्मानजनक एवं जनहितकारी व्यवहार बनाए रखने पर विशेष बल दिया।
निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को और मजबूत करने, अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने तथा आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं



