
आगामी त्योहारों के मद्देनज़र एसएसपी ने फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में किया पैदल गश्त
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा, । आगामी त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की।
गश्त के दौरान एसएसपी ने आमजन से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान पुलिस पूरी तरह सतर्क है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर अवनीश कुमार सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
