प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

जनसुनवाई में 79 आवेदनों पर हुई सुनवाई कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश

जनसुनवाई में 79 आवेदनों पर हुई सुनवाई कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्द

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज : कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनीं। जनसुनवाई में 79 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा आवेदकों को की गई कार्रवाई से भी अवगत कराया जाए।

 

 

जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें घुरेहटा निवासी अनिल तिवारी ने अतिक्रमण हटने के बाद भी बंद विद्युत कनेक्शन का बिल जारी होने की शिकायत करते हुए कनेक्शन समाप्त कर बकाया बिल माफ किए जाने का आवेदन प्रस्तुत किया कलेक्टर ने सहायक यंत्री विद्युत विभाग को मौके पर जाकर उचित मदद करने के निर्देश दिए। ग्राम डिड़िया पड़ान निवासी सत्यनारायण साकेत ने शासकीय भूमि पर जबरन रास्ता एवं मिट्टी डलवाने तथा विवाद उत्पन्न किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। ग्राम दादर पश्चिमी निवासी शिवशंकर साकेत ने ग्राम में स्वीकृत विद्युत ट्रांसफार्मर तीन माह बाद भी स्थापित नहीं किए जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित होने की समस्या से अवगत कराया। वहीं ग्राम पंचायत रकरी निवासी राजकुमार साकेत ने प्रधानमंत्री आवास योजना में कथित अनियमितता, मजदूरी राशि एवं शासकीय धनराशि के दुरुपयोग शिकायत करते हुए निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। कलेक्टर श्री जैन ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मऊगंज को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

 

 

इसी प्रकार ग्राम बड़ैया लोढ़ के ग्रामीणों ने श्मशान एवं सार्वजनिक मार्ग से अतिक्रमण हटाकर आवागमन बहाल कराने का आवेदन प्रस्तुत किया। नगर परिषद मऊगंज के वार्ड क्रमांक-8 सुंदरपुरवा के प्रभावित रहवासियों ने वर्षा जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराए जाने की मांग की। जिस पर कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी मऊगंज को पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त अन्य आवेदकों ने भी राजस्व, विद्युत, पंचायत, नगर परिषद एवं अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं जनसुनवाई में रखीं। कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन ने प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े प्रकरणों की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतों में शीघ्र जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने, सार्वजनिक मार्गों से अतिक्रमण हटाने तथा नगर परिषद एवं अन्य जल भराव वाले क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कई प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष प्रकरणों को समय-सीमा में निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर पीके पांडेय, एसडीम हनुमना राजेश मेहता,एसडीएम मऊगंज एपी द्विवेदी, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button