इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

इटावा में त्योहारों को लेकर एसएसपी का पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

इटावा में त्योहारों को लेकर एसएसपी का पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा, । आगामी त्योहारों के मद्देनज़र जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की।

 

गश्त के दौरान एसएसपी ने बाजारों एवं प्रमुख मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने आमजन से संवाद स्थापित करते हुए सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

 

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर अवनीश कुमार सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button