
जल संरक्षण की शपथ लेकर पुलिसकर्मियों ने दिया जागरूकता का संदेश
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया। भारत सरकार के राष्ट्रीय जल मिशन के अंतर्गत संचालित “जल शक्ति अभियान: कैच द रेन” के तहत बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन, औरैया में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर ने पुलिस लाइन परिसर में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। इस दौरान जल के संरक्षण, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने तथा समाज में जल बचाने के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देना तथा प्रत्येक नागरिक को जल बचाने के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करना रहा।
