मध्य प्रदेशरीवा

समय-सीमा बैठक के उपरांत अधिकारियों-कर्मचारियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

समय-सीमा बैठक के उपरांत अधिकारियों-कर्मचारियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन ने स्वयं कराई बीपी एवं शुगर की जांच स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज :कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय-सीमा बैठक के उपरांत जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह की जांच कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कलेक्टर ने स्वयं अपना स्वास्थ्य परीक्षण बीपी एवं शुगर का परीक्षण कराया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार लेने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया। कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य से कार्यक्षमता में वृद्धि होती है और शासकीय दायित्वों का निर्वहन अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकता है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया। इस दौरान उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह जैसे गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान और नियमित जांच के महत्व के संबंध में भी जानकारी दी गई। जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण को प्रोत्साहित करना है। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button