नवोदय विद्यालय में वॉलीबाल प्रतियोगिता संपन्न
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . जवाहर नवोदय विद्यालय सिरमौर में दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से क्षेत्रीय स्तर पर 48 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इस संबंध में प्राचार्य मनीष कुमार तिवारी ने बताया कि नवोदय विद्यालय में बालक एवं बालिका वर्ग में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग, 17 वर्ष से कम आयु वर्ग तथा 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक और बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस वॉलीबाल प्रतियोगिता में रीवा, शहडोल, सिंगरौली, सीधी, पन्ना, अनूपपुर, कटनी, दमोह, उमरिया, डिंडौरी एवं सतना जिले के 180 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान राज्य वॉलीबाल एकेडमी के सदस्य की अध्यक्षता में चयन समिति ने खिलाड़ियों का प्रदर्शन के आधार पर चयन किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, नेतृत्व क्षमता तथा परस्पर सहयोग की भावना को विकसित करने पर बल दिया गया
।



