साइबर ठगी के शिकार तीन पीड़ितों को मिले ₹1.55 लाख, औरैया साइबर पुलिस ने कराई धनराशि वापस
रिपोर्ट:विशाल समाचार
स्थान:औरैया। उत्तर प्रदेश
जनपद औरैया में साइबर अपराध पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन साइबर ठगी के शिकार तीन पीड़ितों के कुल ₹1,54,997 उनके बैंक खातों में वापस कराए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल साइबर क्राइम) के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के पर्यवेक्षण में की गई।
साइबर क्राइम थाना एवं साइबर सेल की टीम ने लगातार प्रयास करते हुए पीड़ितों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप ठगी गई धनराशि वापस कराई जा सकी।
धनराशि प्राप्त करने वाले पीड़ितों में शामिल हैं—
जूली, निवासी भटपुरा दखलीपुर, थाना दिबियापुर – ₹1,25,000
लवकुश कुमार, हाल निवासी थाना दिबियापुर – ₹25,000
नवनीत, निवासी नरोत्तमपुर, कोतवाली औरैया – ₹4,997
इस कार्रवाई में थाना साइबर क्राइम औरैया के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार एवं उनकी टीम की प्रमुख भूमिका रही।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर गोल्डन ऑवर (एक घंटे के भीतर) या यथाशीघ्र साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा निकटतम थाने की साइबर हेल्पडेस्क के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।



