
सीतामढ़ी पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, अपराधियों व असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी
रिपोर्ट: विशाल समाचार:
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस टीमों द्वारा प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की गहन जांच की जा रही है। साथ ही अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। पुलिस ने लोगों से जांच अभियान के दौरान सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को देने की अपील की है।



