उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों का तत्काल करें निस्तारण : डीएम

विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों का तत्काल करें निस्तारण : डीएम

फोन उठाने, ओवर बिलिंग रोकने और खराब ट्रांसफार्मर शीघ्र बदलने के दिए निर्देश

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि विद्युत उपभोक्ता विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके।

 

कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारियों द्वारा फोन न उठाने और शिकायतों के समय पर समाधान न होने से विभाग तथा शासन की छवि प्रभावित होती है। उन्होंने निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान किया जाए।

 

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को ओवर बिलिंग की शिकायतों पर विशेष निगरानी रखने, मीटर रीडरों को आवश्यक निर्देश देने तथा लापरवाही मिलने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्धारित समय के अनुसार विद्युत आपूर्ति, लाइन लॉस कम करने, राजस्व वसूली बढ़ाने और प्रत्येक विद्युत उपकेंद्र पर शिकायत निस्तारण शिविर आयोजित करने को कहा। उन्होंने खराब ट्रांसफार्मरों को प्राथमिकता के आधार पर बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने के भी निर्देश दिए।

 

बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत औरैया, अधिशासी अभियंता दिबियापुर सहित विभाग के सहायक एवं अवर अभियंता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button