पूणेप्रशासनमहाराष्ट्र

पुणे में बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण, नदी सुधार परियोजना जल्द शुरू करने के निर्देश

पुणे में बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण, नदी सुधार परियोजना जल्द शुरू करने के निर्देश

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:पुणे महाराष्ट्र 

पुणे: औंध-बाणेर क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत मुला-मुठा नदी किनारे हर वर्ष बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों का मंगलवार को पुणे के उपमहापौर परशुराम वाडेकर की पहल पर निरीक्षण किया गया। इस दौरान नगर आयुक्त नवलकिशोर राम ने संबंधित अधिकारियों के साथ हैरिस ब्रिज, आदर्श नगर, श्मशानभूमि क्षेत्र, बोपोडी सबवे और चंद्रमणी नगर का दौरा किया।

 

इन क्षेत्रों में हर वर्ष बाढ़ आने से करीब 700 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करना पड़ता है। स्थिति का स्थायी समाधान निकालने के लिए नदी सुधार परियोजना और अन्य बाढ़ नियंत्रण उपायों की समीक्षा की गई।

 

निरीक्षण के बाद नगर आयुक्त नवलकिशोर राम ने अधिकारियों को नदी सुधार परियोजना का कार्य तत्काल शुरू करने और बाढ़ नियंत्रण के सभी आवश्यक उपाय युद्धस्तर पर लागू करने के निर्देश दिए। कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए गुरुवार को आयुक्त कार्यालय में विशेष बैठक भी बुलाई गई है।

 

निरीक्षण के दौरान पूर्व उपमहापौर सुनीता वाडेकर, नगरसेवक सनी निम्हन, नगरसेविका भक्ति गायकवाड़, सपना छाजेड सहित कई जनप्रतिनिधि एवं नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

महापालिका प्रशासन ने कहा कि बाढ़ प्रभावित नागरिकों की परेशानी को स्थायी रूप से कम करने के लिए दीर्घकालिक और प्रभावी योजनाओं पर प्राथमिकता से काम किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button