उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

जन्माष्टमी व चेहल्लुम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

जन्माष्टमी व चेहल्लुम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश

औरैया। आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं चेहल्लुम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र तथा पुलिस अधीक्षक औरैया ने थाना अजीतमल क्षेत्र के ग्राम दलेलनगर में संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठक की।

बैठक में जुलूसों एवं ताजियों के पारंपरिक मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने, प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आपसी समन्वय बनाए रखने के आवश्यक निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button