
पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई कर दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया। पुलिस अधीक्षक औरैया ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं तथा उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के समस्त थाना प्रभारियों से संवाद कर लंबित शिकायतों का निष्पक्ष एवं शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक औरैया एवं क्षेत्राधिकारी नगर भी उपस्थित रहे।


