इटावाअपराधउत्तर प्रदेश

पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, अवैध असलहा व चोरी का सामान बरामद

पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, अवैध असलहा व चोरी का सामान बरामद

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा। थाना बकेवर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, एक नाजायज चाकू, चोरी का लोहे का कोलू बेलन तथा एक इको कार बरामद की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में मंगलवार देर रात थाना बकेवर पुलिस महेवा-अछल्दा मार्ग स्थित कुरियानी पुलिया के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार इको कार को रोकने का प्रयास किया गया तो उसमें सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद लोहे का कोलू बेलन हविलिया गांव से चोरी किया गया था। इको कार का इस्तेमाल बकरी, कोलू, इंजन समेत अन्य सामान की चोरी और चोरी का माल ले जाने में किया जाता था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोनू कुमार निषाद निवासी हविलिया (औरैया), कोमल निवासी नगला हीरालाल (इटावा) तथा जयद्रथ निषाद निवासी हविलिया (औरैया) के रूप में हुई है।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं एवं आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर इको कार को सीज कर दिया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button